Wednesday, November 28, 2018

तू खोखला है या ख़ाली है ? 
और आंखों में कैसी लाली है ?
क्यूँ ख़ुद से उदास है ?
क्यूँ बनता ख़ुद पर गाली है ?

तू है ज़िंदा या मर गया ?
या जीने से पहले गुज़र गया ?
बस एक मंज़र के ना मिलने पर , 
तू सफर से ही मुकर गया ? 

तू है बेबस या मजबूर है ? 
क्यूँ पाल रहा यह नासूर है ? 
जो ना था तेरा, वह तेरा ना हुआ , 
इसमे तेरा क्या कसूर है ? 

-अभिनव शर्मा "दीप" 

Intezaar

Ye akelepan ka ehsaas hai,
ya shayad wo paas hai.
Nazron se to gum hai,
par wo meri har saans hai.

Gaya wo yun chod kar,

jaise rootha, chaand raat se.
Ab yun tadpaana he,
shayad use bas raas hai.

Yaadon main he jeeta hai,

aur jeeta har rom rom main.
In yaadon ke karan he to,
uske aane ki aas hai.

-Abhinava Sharma "Deep" 

Friday, September 21, 2018

Tere husna ke deewane hazaaro honge, 
par ham si deewangi na hogi kisi main.
Waqt-bewaqt tum ko yaad karne ki, 
tishnagee na hogi kisi main.


Sab doobate honge tere 
husna ki gehraayi main, 
tere rooh se ishq karne ki 
bandagee na hogi kisi main.

-Abhinava Sharma "Deep"

तुम

अश्क़ों की स्याही से तेरा नाम लिखते जाते हैं,
फिर ख़ुद ही उस नाम को कई बार मिटाते हैं,
तेरे नाम वाले अश्क़ का फिर जाम बनाते हैं
और तेरे नाम के जाम का सूरूर चढ़ाते हैं।

एक ही सवाल के बवाल में गोते खाते हैं
क्या किया जो खोया तुझे, ये समझ ना पाते हैं,
तुझे पाने की चाह में मौत सी ज़िंदगी बिताते हैं,
और एक जिंदगानी तेरे नाम कर जाते हैं।

तुझसे बिछड़ कर, तेरी यादों में खोया पाते हैं,
तड़पते हैं, कहराते हैं, हर याद में बिखर जाते हैं।
फिर उन्हें समेट उनकी छाँव में सुकून पाते हैं,
और यादों की पनाह में तेरा नाम दोहराते हैं।

तेरी तरफ़ जाते हवा के झोकों को ये बताते हैं,
अपनी हर बचकानी भूल पर शर्मिंदगी जताते हैं,
यह पैग़ाम तुझे मिल जाए, बस इतना चाहते हैं,
और जाओ वापस, इस उम्मीद पर जिए जाते हैं।

-अभिनव शर्मादीप


Khushfehmiya

Ye aadhe kajal se bhari aankhein,
aur aadhi si muskaan liye,
Zulf ki ek lat ki dhaar se tumne,
Na jaane kitne katleaam kiye.

Chudiyo ke anginat rango se rangti,
Suraj ki kirno se zyada chamakti,
Honto ki laali ko laga kar ke,
Na jaane kitne aashiq neelam kiye.

Kaali safedi ko lapet kar ke,
Nigaaho main aahein samet kar ke,
Har saans se dewaangi barsaate hue,
Har deewane apne naam kiye.


-Abhinava Sharma "Deep"